FIFA World Cup 2026 को लेकर फुटबॉल फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। फीफा ने अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले फुटबॉल विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल और ग्रुप आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी।
इस बार विश्व कप की संयुक्त मेजबानी United States, Canada और Mexico कर रहे हैं। इससे पहले तक विश्व कप में सिर्फ 32 टीमें खेलती थीं।
Mexico में होगा उद्घाटन मुकाबला
फीफा के कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्तादियो एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान Mexico अपने पहले मैच में South Africa का सामना करेगा।
मेक्सिको को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ South Korea और Czech Republic की टीमें भी शामिल हैं।
USA और Canada कब शुरू करेंगे अभियान?
United States को ग्रुप डी में रखा गया है। अमेरिकी टीम 12 जून 2026 को कैलिफोर्निया के सोफी स्टेडियम में Paraguay के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद उसका सामना Australia और Turkey से होगा।
वहीं Canada को ग्रुप बी में जगह मिली है। कनाडा अपना पहला मुकाबला Bosnia and Herzegovina के खिलाफ टोरंटो में खेलेगा। इसी ग्रुप में Qatar और Switzerland की टीमें भी मौजूद हैं।
Argentina और Brazil पर रहेंगी नजरें
मौजूदा विश्व चैंपियन Argentina को ग्रुप जे में रखा गया है। अर्जेंटीना के साथ Algeria, Austria और Jordan की टीमें हैं।
वहीं Brazil को ग्रुप सी में Morocco, Haiti और Scotland के साथ रखा गया है।
यूरोप की बड़ी टीमों पर भी नजर
Spain, England, France, Portugal और Germany जैसी दिग्गज टीमें भी खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
स्पेन को ग्रुप एच में Cape Verde, Saudi Arabia और Uruguay के साथ रखा गया है। वहीं इंग्लैंड का मुकाबला Croatia, Ghana और Panama से होगा।
नया फॉर्मेट कैसे करेगा काम?
इस बार 48 टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। सभी टीमें ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मैच खेलेंगी।
हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी, जबकि आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें भी नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी। पहला नॉकआउट मुकाबला 28 जून 2026 से शुरू होगा।
फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह विश्व कप बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार इतने बड़े स्तर पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और तीन देशों में एक साथ टूर्नामेंट होने से उत्साह भी चरम पर है।
![]()

