Saturday, July 11, 2026
Homeताजा खबरBPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा...

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 जुलाई से आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष

अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित या अधिसूचना में निर्धारित अन्य संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे।

परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान मिलेगा, जिसमें मासिक सैलरी एक लाख रुपये से अधिक तक पहुंच सकती है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र