Friday, August 7, 2026
Homeताजा खबरNonthaburi School Attack: थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी, 3 शिक्षक और 3...

Nonthaburi School Attack: थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी, 3 शिक्षक और 3 छात्रों समेत 6 की मौत, जांच जारी

थाईलैंड के नोंथाबुरी (Nonthaburi) प्रांत में स्थित डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। पुलिस के अनुसार, एक छात्र पर स्कूल परिसर में अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें तीन शिक्षकों और तीन छात्रों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता ट्राइरोंग पिवपान ने बताया कि घटना बैंकॉक के उत्तर-पश्चिम में स्थित स्कूल में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध छात्र भी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के पीछे की वजह, हमले की परिस्थितियों और इस्तेमाल किए गए हथियार के स्रोत की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि हमले में प्रयुक्त हथियार छात्र ने अपने परिवार के किसी सदस्य से प्राप्त किया था। घटना की सूचना मिलते ही प्लाई बैंग पुलिस स्टेशन की टीम, आपातकालीन सेवाएं और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा पूरे स्कूल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि जांच और बचाव कार्य में बाधा न पहुंचे, इसलिए घटना की लाइव-स्ट्रीमिंग या अफवाहें फैलाने से बचें। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घटना के लगभग एक घंटे बाद स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग एकत्र हो गए, जहां कई लोग भावुक नजर आए। पुलिस ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या शुरुआती है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह वर्ष 2026 में थाईलैंड के किसी स्कूल में गोलीबारी की दूसरी घटना है। इससे पहले फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक पब्लिक हाई स्कूल में 17 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी से हथियार चुराकर फायरिंग की थी, जिसमें एक शिक्षक की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने थाईलैंड में स्कूल सुरक्षा और हथियारों की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र