Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश"भ्रष्टाचार पर प्रहार" विशेषांक व्यापार पत्रिका का विमोचन

“भ्रष्टाचार पर प्रहार” विशेषांक व्यापार पत्रिका का विमोचन

लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का मुखपत्र व्यापार पत्रिका का भ्रष्टाचार पर प्रहार विशेषांक का विमोचन आज दारूल शफ़ा स्थित संगठन के मुख्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, मंगलमान अभियान के संयोजक केकेवी के भौतिक शास्त्र विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि अब व्यापारी को भ्रष्टाचार से समझौता करने की प्रवृत्ति को त्यागना होगा। जब संगठन और सरकार दोनों ही पारदर्शितापूर्ण तरीके से ईमानदारी के पक्ष में है तो गलत मार्ग अपनाने की आवश्यकता नहीं है ना ही व्यापार में और ना ही निर्माण में यानी कि उद्योग में इसलिए अब आवश्यकता है कि व्यापारी उद्यमी संगठन और सरकार पर भरोसा करते हुएइस भ्रष्टाचार की परिपाटी को पूर्णता समाप्त करें।

सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर रामकुमार तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज का कोढ़ है और इससे बचाव के लिए सिर्फ उद्यमी और व्यापारी की पहल समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है क्योंकि सरकारी महकमों को सबसे आसान निशान और उद्योग जगत ही मिलता है यदि उद्योग और व्यापार जगत भ्रष्टाचार के विरुद्ध संकल्पित हो जाए तो इस भ्रष्टाचार को पनपने से हर हाल में रोका जा सकता है। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक पूर्वी क्षेत्र अनुपम श्रीवास्तव ने कहा देश की उन्नति का रास्ता भ्रष्टाचार मुक्त समाज से निकलेगा इसलिए हर हाल में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो ऐसी ही योजनाएं सरकार को भी बनानी चाहिए।

इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी आलोक गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, मुकेश नाग, अनुज गौतम, कामेंद्र सिंह, पतंजलि सिंह, सनत गुप्ता, बलजीत मोदी, संजयनिधि अग्रवाल, रंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उद्यमी तथा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र