लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा 23वां मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ चारबाग में स्थित रविंद्रालय में किया गया जिसमें 400 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोजिनी शुक्ल द्वारा एवं रमेश चंद्र बेरी द्वारा एक-एक छात्र छात्रा को साइकिल भी दी गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी, महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी के साथ संरक्षक कर्नल दया शंकर दुबे, गंगा चरण पाण्डेय सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी एवं हरिश्चन्द्र तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा सर्वप्रथम प्रत्येक बोर्ड से हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट एक छात्र एवं एक छात्रा को तथा 6 उदीयमान विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, डा अशोक बाजपेई, पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी वर्तमान विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य गुड्डू त्रिपाठी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला पूर्व जस्टिस डी के त्रिवेदी. पूर्व जस्टिस रंगनाथ पांडे, भाजपा नेता, समाजसेवी एवं व्यापार सभा के अध्यक्ष आदरणीय अजय त्रिपाठी मुन्ना, डॉ. डी एस शुक्ला आईआरसीटीसी के एमडी अजीत सिन्हा, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राकेश शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
संस्था के द्वारा अपने सहयोगियों प्रमुख रूप से सुधांशु शुक्ला, प्रवीण वाजपेई, जे पी पांडेय, आशुतोष मणि त्रिपाठी, प्रोफेसर शशि मिश्रा, मीनू तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, कोमल द्विवेदी, दया शंकर पांडे, राम कृष्ण त्रिपाठी, राम कुमार चौबे, पी के मिश्रा, कौशिक बनर्जी, शिव कुमार शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ल, डाक्टर विजय मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, कर्नल अरविन्द शुक्ला, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, संरक्षक पंकज दीक्षित, हरसरन लाल गुप्ता, राम रूप पप्पू यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि को भी अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण के द्वारा सम्मान किया गया। संस्था की ओर से दिनेश चन्द्र अवस्थी, शेषमणि दुबे ने सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश मिश्र, गिरिजा शंकर त्रिपाठी श्रीमती नीलिमा त्रिपाठी, कमलेश बाजपेयी, कुसुम पाठक, मानवेन्द्र पाण्डेय, कोमल द्विवेदी, नवनीत ओझा, गोविन्द मिश्रा, पवित्र सिंह, रीतू तिवारी आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।