HomeFeatured Postअग्रवाल शिक्षा संस्थान ने शुरू की समाज सेवा की नई पहल

अग्रवाल शिक्षा संस्थान ने शुरू की समाज सेवा की नई पहल

सत्यकाम न्यूजडिजिटल डेस्क, लखनऊ: अग्रवाल शिक्षा संस्थान ने महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर मे अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस चिकित्सालय की स्थापना का उद्देश्य समाज को उत्तम एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
• डॉ. ए. सहाई (M.B.B.S., M.D. (Med.), DCH, ELC, F.I.D., LL.B.) – समय: प्रातः 8:00 – 11:00
• डॉ. पल्लवी हिरवानी (B.A.M.S., DRCH, MAH) – समय: प्रातः 9:30 – 12:30
• अखंड भारत सम्राट (B.H.M.S.) – समय: प्रातः 9:00 – 12:00
• डॉ. हर्ष अग्रवाल (M.B.B.S.)

विशेष सेवाएँ
• पैथोलॉजी परीक्षण 50% रियायती दरों पर उपलब्ध होगा।
• रजिस्ट्रेशन (पर्चा) शुल्क मात्र ₹20/- रखा गया है, जो 3 दिन तक वैध रहेगा।

संस्थान के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया:
“महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय की स्थापना समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस सेवा का लाभ उठाएँ और इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें।”

इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
• अध्यक्ष: विजय कुमार अग्रवाल
• सह-अध्यक्ष: विनय कुमार अग्रवाल, तेजेंद्र प्रकाश हवेलिया
• मुख्य अतिथि:
• लोकराम अग्रवाल
• सुधीर हलवासिया
• मनोज हवेलिया
• राजेंद्र अग्रवाल
• भारत भूषण अग्रवाल
• नीलेश अग्रवाल (टाटा)
• देशराज अग्रवाल

अग्रवाल शिक्षा संस्थान समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular