HomeFeatured Postअपना दल (एस) ने आर.पी. गौतम को बनाया उत्तर प्रदेश का नया...

अपना दल (एस) ने आर.पी. गौतम को बनाया उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :अपना दल (सोनेलाल) ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आर.पी. गौतम को उत्तर प्रदेश इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। यह नियुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात की गई है।गुरुवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति ने जानकारी दी कि अब तक सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत आर.पी. गौतम को पार्टी की प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आर.पी. गौतम संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का कार्य किया है।गौरतलब है कि अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की हिस्सेदारी की आवाज को बुलंद करता रहा है। संगठन का विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन पार्टी की आगामी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular