लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ :ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर ऐशबाग ईदगाह में भारी जनसमूह के बीच नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डनों ने अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। यह व्यवस्था नागरिक सुरक्षा लखनऊ के नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी और उपनियंत्रक अनिता प्रताप की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।मुख्य वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के निर्देश पर राजाजीपुरम, सहादतगंज, वज़ीरगंज एवं यहियागंज डिविज़नों के वार्डनों ने मैदान में डटकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी एवं स्टाफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी के नेतृत्व में टीमों ने पुलिस प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।इस अवसर पर राजाजीपुरम से मुकेश कुमार निगम, गोपाल कुमार शर्मा, मयंक कुमार, रेखा मिश्रा, जितेन्द्र कुमार अरोड़ा, राजेश शर्मा; यहियागंज डिविजन से संजय जौहर; वज़ीरगंज डिविजन से सुमित साहू; सहादतगंज डिविजन से स्टाफ ऑफिसर आयजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में राजेश कुमार शुक्ला, अश्विनी कुमार त्रिवेदी, हर्ष वर्धन, राघवेन्द्र मिश्रा, आशीष निगम, सचिन कुमार सक्सेना, हिमांशु श्रीवास्तव, संतोष वाजपेई, संजय वर्मा, विनय कुमार, शैलेन्द्र द्विवेदी, प्राची गुप्ता, रजत राजपूत, कुलदीप रावत, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, विनोद कुमार, अरविन्द कुमार यादव, शिवम श्रीवास्तव, परितोष तिवारी, आलोक कुमार पाण्डेय, अमोघ लहरी, विकास श्रीवास्तव, विजय कुमार धाकरे, विनोद कुमार यादव, सोनिया कश्यप, अजीत प्रताप सिंह तथा पवन कुमार सक्सेना जैसे नागरिक सुरक्षा वार्डनों की उपस्थिति रही।पूरे आयोजन के दौरान वार्डनों ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सजगता का उत्कृष्ट परिचय दिया और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय में रहकर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।
—————————–
ईद-उल-अज़हा पर ऐशबाग ईदगाह में नागरिक सुरक्षा वार्डनों ने निभाई अहम ज़िम्मेदारी
RELATED ARTICLES