HomeFeatured Postमहाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगा शिव भक्तों का तांता

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगा शिव भक्तों का तांता

सत्यकाम न्यूज डिजिटल डेस्क,लखनऊ: भारत में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। राजधानी में प्रत्येक शिव मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें देखी गई। मनकामेश्वर धाम में शिव भक्त रात से ही भोले बाबा को जल अर्पित करने के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। जबकि प्रसाशन ने भी शिव भक्तों को कोई असुविधा न हो इसका पूरा इंतजाम करता दिखाई दिया। राजाजीपुरम में महाकालेश्वर मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें सुबह से लगी देखी गई। दूसरी तरफ बुद्धेश्वर मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा लोग भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। महिलाओं में भी गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। सर्वोदय नगर स्थित नील कंठेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव भक्तों की लंबी कतार नजर आई मंदिर प्रशासन ने शिव भक्तों की बेहतर सुविधा के लिए तत्पर नजर आये। महिलाओं ने भगवान शिव की भव्य बारात निकाली। मंदिर के महंत आचार्य नीरज शुक्ला ने इस पवित्र अवसर पर भगवान शिव की महिमा को श्लोक के माध्यम से अर्थ सहित बताया कि…

कामाध्वरत्रिपुरकालगराद्यनेक
भूतद्रुह:क्षपयत:स्तुतये न तत् ते।
यस्त्वन्तकाल इदमात्मकृतं स्वनेत्र-
वह्निस्फुलिङ्गशिखया भसितं न वेद।।

अर्थात हे भगवान शिव अपने कामदेव,दक्षके यज्ञ, त्रिपुरासुर और कालकूट विष और अनेक जीवद्रोही असुरों को नष्ट कर दिया है। परन्तु यह कहने से आपकी कोई स्तुति नहीं होती। क्योंकि प्रलय के समय आपका वनाया हुआ यह विश्व आपके ही नेत्र से निकली हुई आग की चिनगारी एवं लपट से जलकर भस्म हो जाता है और आप इस प्रकार ध्यान मग्न रहते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता। ऐसे जगत के सर्वविधि कल्याण करने वाले भगवान शिव इस पावन पर्व शिवरात्रि पर जगतीतल के समस्त प्राणियों की रक्षा करैं। मंदिर के मुख्य कर्ताधर्ता पंडित अमरेश शुक्ला सहित समिति के अन्य सदस्य चाक चौबन्ध व्यवस्था के लिए सजग दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular