HomeFeatured Postविधुत कर्मचारी मोर्चा संगठन, उ0प्र0 के केन्द्रीय अध्यक्ष 08 मई से अनिश्चित...

विधुत कर्मचारी मोर्चा संगठन, उ0प्र0 के केन्द्रीय अध्यक्ष 08 मई से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेगें

लाइव सत्यकाम न्यूज,लखनऊ :अजय अवस्थी ने बताया कि निजीकरण की सरकारी सोच बदलने एवं 2 अक्टूबर 2020 को संगठन एवं सम्पूर्ण उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 के मध्य समझौते को लागू करवाने के लिएविधुत कर्मचारी मोर्चा संगठन, उ0प्र0 के केन्द्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अवस्थी ‘बब्बू’ शक्ति भवन पर दिनांक 08 मई 2025 से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेगें। ज्ञातब्य है कि कर्मचारी समस्याओं एवं निजीकरण की सरकारी सोच बदलने के लिए संगठन एवं प्रबन्धन के मध्य 2 अक्टूबर 2020 को द्विपक्षीय वार्ता के मध्य कई सहमतियां बनी थी। उक्त वार्ता के बाद भी कई बैठकों में बनी सहमतियों पर आदेश करने की बात कही गयी। निजीकरण की सोच बदलने के साथ-साथ मुख्य रूप से सेस तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 6600 ग्रेड पे देना, आमेलन खोलना, छठे वेतन आयोग में 2 अग्रिम वेतन वृद्धियां देना एवं बढ़े हुये कार्य के आधार पर प्रत्येक संवर्ग में नई भर्तियां करना।
उक्त भूख हड़ताल में संगठन के पदाधिकारी मोहन जी श्रीवास्तव, एके0 माथुर, देव आशीष तिलक, पी0सी0 वर्मा, , आर0एन0 मिश्र, तपस्या शुक्ला सहयोग करेंगें।

RELATED ARTICLES

Most Popular