Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: उद्योग बंधु Meeting में DM विशाख जी के सख्त निर्देश, लंबित...

लखनऊ: उद्योग बंधु Meeting में DM विशाख जी के सख्त निर्देश, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण पर जोर

लखनऊ में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मामलों पर सख्ती

बैठक की शुरुआत निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा से हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण तत्काल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें, ताकि निवेशकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अमौसी-नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र में कार्य तेज करने के निर्देश

औद्योगिक क्षेत्र अमौसी/नादरगंज में अवस्थापना सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि नाला, कलवर्ट और मीडियन निर्माण कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समयसीमा का पालन न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गोयला औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पर नाराजगी

बैठक में गोयला औद्योगिक क्षेत्र में एलटी लाइन उपलब्ध कराने की प्रगति भी समीक्षा के दायरे में रही। विद्युत विभाग की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ चार्जशीट जारी कर उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, बिजली से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), अपर नगर आयुक्त, उपायुक्त उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र