टेक दिग्गज Google ने अपने AI इमेज जनरेशन मॉडल का नया वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा रियलिस्टिक और हाई क्वालिटी वाली इमेज तैयार कर सकता है।
Nano Banana 2 को Gemini ऐप में शामिल किया गया है और यह Fast, Thinking और Pro मोड में डिफॉल्ट ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध होगा। यह मॉडल Gemini Flash की तेज स्पीड और इंटेलिजेंट विजुअल जनरेशन तकनीक के साथ आता है, जिससे इमेज एडिटिंग और जनरेशन पहले से ज्यादा तेज हो जाती है।
इस नए AI मॉडल की मदद से यूजर्स बेहतर टेक्स्चर, वाइब्रेंट लाइट और शार्प डिटेल के साथ फोटो बना सकते हैं। Nano Banana 2 के जरिए 512px से लेकर 4K रिजॉल्यूशन तक की इमेज अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो में तैयार की जा सकती हैं।
Nano Banana 2 की सबसे खास बात यह है कि यह Gemini के रियल-टाइम नॉलेज बेस और वेब सर्च के साथ काम करता है। इससे किसी भी सब्जेक्ट से जुड़ी जानकारी के आधार पर ज्यादा सटीक और बेहतर इमेज बनाई जा सकती है।
इसके अलावा यह मॉडल मार्केटिंग मॉकअप, पोस्टर और ग्रीटिंग कार्ड के लिए फोटो के अंदर टेक्स्ट जनरेट करने की सुविधा भी देता है। यूजर्स फोटो में मौजूद टेक्स्ट का ट्रांसलेशन और लोकलाइजेशन भी कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट तैयार करना आसान हो जाता है।
कैसे करें Nano Banana 2 का इस्तेमाल
Nano Banana 2 का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Gemini ऐप खोलना होगा। इसके बाद AI इमेज जनरेशन सेक्शन में जाकर Nano Banana 2 मॉडल को चुनना होगा। यह नया मॉडल Google ऐप, मोबाइल और डेस्कटॉप पर AI Mode और Google Lens के जरिए उपलब्ध है।
Google के अनुसार यह फीचर 141 देशों और क्षेत्रों में 8 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है।
![]()

