Tuesday, May 19, 2026
HomeखेलFinn Allen की 33 गेंदों में सेंचुरी, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से...

Finn Allen की 33 गेंदों में सेंचुरी, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह

T20 World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दमदार खेल दिखाया।

इस मैच के हीरो रहे न्यूजीलैंड के ओपनर Finn Allen, जिन्होंने महज 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़ दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी मानी जा रही है। एलेन ने अपनी विस्फोटक पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 303.03 रहा।

न्यूजीलैंड की जीत में ओपनर Tim Seifert ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 गेंदों में 58 रन की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की और मैच को पूरी तरह न्यूजीलैंड के पक्ष में कर दिया।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। कीवी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 छक्के और 19 चौके लगाए और अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान Aiden Markram सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि Quinton de Kock 10 रन ही बना सके। Ryan Rickelton पहली ही गेंद पर आउट हो गए। Dewald Brevis ने 34 रन बनाए, जबकि Marco Jansen ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका पर लगा “चोकर्स” का टैग एक बार फिर हट नहीं सका और टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र