Tuesday, May 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUPPCL Alert: भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर फोकस, स्मार्ट...

UPPCL Alert: भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर फोकस, स्मार्ट मीटर 100% सही, ट्रांसफार्मर खराब होने पर होगी कार्रवाई

यूपी में बिजली संकट रोकने के लिए पावर कॉरपोरेशन का बड़ा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और रिकॉर्ड बिजली मांग के बीच उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। उ0प्र0 पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने मंगलवार को सभी वितरण निगमों (डिस्कॉम) के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के हर क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में लगातार मॉनिटरिंग करने और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Smart Meter Update: 50 हजार मीटरों की जांच में रीडिंग मिली पूरी तरह सही

प्रदेश में चल रहे स्मार्ट मीटर सत्यापन अभियान की समीक्षा करते हुए एमडी नितीश कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 50 हजार स्मार्ट मीटर और पुराने इलेक्ट्रिकल चेक मीटरों की जांच की जा चुकी है।

जांच में सभी स्मार्ट मीटरों की रीडिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए। उपभोक्ताओं को चेक मीटर परीक्षण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


ट्रांसफार्मर खराब होने पर होगी सख्त कार्रवाई

UPPCL के प्रबंध निदेशक ने ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में विशेष अनुरक्षण अभियान चलाया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई, फ्यूज सेट और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यदि किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होता है तो उसे तय समयसीमा में बदलकर बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए।

एमडी ने चेतावनी दी कि लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई और वसूली की जाएगी।


बिजनेस प्लान कार्यों में देरी पर अधिकारियों से जवाब तलब

बैठक के दौरान बिजनेस प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।

मुजफ्फरनगर के मुख्य अभियंता द्वारा संतोषजनक जानकारी न देने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं लखनऊ के अमौसी क्षेत्र में बिजनेस प्लान कार्यों में देरी पाए जाने पर संबंधित मुख्य अभियंता से जवाब तलब किया गया।

इसके अलावा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता के मामलों को लेकर मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता और आलापुर के अधिशासी अभियंता को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।


लखनऊ में ट्रिपिंग रोकने और 1912 शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश

बैठक में मध्यांचल डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि राजधानी लखनऊ के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं सामने आई थीं, जिन्हें सामान्य कर दिया गया है।

इस पर एमडी नितीश कुमार ने निर्देश दिए कि राजधानी लखनऊ में ट्रिपिंग की समस्या नहीं होनी चाहिए और बिजली आपूर्ति लगातार बेहतर बनी रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।


झटपट पोर्टल पर लंबित आवेदन खत्म करने के आदेश

UPPCL प्रबंधन ने झटपट पोर्टल पर लंबित आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं रहना चाहिए।

सभी नए बिजली कनेक्शनों को निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वीकृत करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

दर्शननगर क्षेत्र में अधिक आवेदन लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अभियंता को तत्काल पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश जारी किए गए।


उपभोक्ता सुविधा शिविरों में मोबाइल नंबर सत्यापन अभियान तेज

प्रदेशभर में लगाए जा रहे उपभोक्ता सुविधा शिविरों के माध्यम से मोबाइल नंबर सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है।

एमडी ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सत्यापित कराए जाएं, ताकि भविष्य में बिलिंग और शिकायत निस्तारण में आसानी हो सके।


गलत बिजली बिल और स्मार्ट मीटर शिकायतों पर सख्ती

प्रबंध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही रीडिंग के आधार पर ही बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए।

यदि किसी उपभोक्ता को गलत बिल मिलने की शिकायत मिलती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।


Solar Net Metering की समस्याएं जल्द होंगी दूर

बैठक में सोलर कनेक्शन और नेट मीटरिंग से जुड़ी समस्याओं की भी समीक्षा की गई।

एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की सूची तैयार कर तेजी से समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।


बिजली दुर्घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू

भीषण गर्मी के मौसम में बिजली दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ने पर UPPCL ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एमडी नितीश कुमार ने कहा कि सभी अनुरक्षण कार्य पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किए जाएं। विभाग विद्युत दुर्घटनाओं के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” नीति पर कार्य कर रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र