Tuesday, May 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशFree O Level & CCC Computer Training Scheme 2026: OBC युवाओं के...

Free O Level & CCC Computer Training Scheme 2026: OBC युवाओं के लिए यूपी सरकार की बड़ी सौगात, ऐसे करें आवेदन

OBC Computer Training Scheme 2026: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बेरोजगार युवक-युवतियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। यह योजना युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 06/2018/190/64-2-2018-1(68)/2006 दिनांक 27 फरवरी 2018 के तहत यह योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


क्या है O Level और CCC Computer Training Scheme 2026?

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत OBC वर्ग के बेरोजगार युवाओं को भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ‘O Level’ एवं ‘CCC’ कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण युवाओं को सरकारी नौकरियों, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय सहायक, डिजिटल सेवा केंद्र और निजी कंपनियों में रोजगार पाने में मदद करेगा।


OBC Free Computer Course 2026 के लिए पात्रता

योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • अभ्यर्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का होना चाहिए
  • न्यूनतम इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य
  • अभ्यर्थी बेरोजगार होना चाहिए
  • माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रशिक्षण संस्थाओं के लिए

  • आवेदन शुरू: 20 मई 2026
  • अंतिम तिथि: 03 जून 2026

अभ्यर्थियों के लिए

  • आवेदन शुरू: 16 जून 2026
  • अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026

Free CCC Course Uttar Pradesh 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी एवं प्रशिक्षण संस्थाएं विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और समय-सारिणी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश तथा OBC Computer Training Portal पर उपलब्ध है।


आवेदन के बाद हार्डकॉपी जमा करना जरूरी

ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रशिक्षण संस्थाओं को आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित 03 जून 2026 शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी।

वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, द्वितीय तल, विकास भवन, इंदिरा नगर, लखनऊ में जमा करनी होगी।


युवाओं के लिए रोजगार और डिजिटल स्किल का बड़ा अवसर

विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर OBC युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

‘O Level’ और ‘CCC’ जैसे प्रमाणित कम्प्यूटर कोर्स युवाओं को सरकारी भर्ती, बैंकिंग, निजी कंपनियों और डिजिटल सेवाओं में रोजगार पाने में मदद करेंगे।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र