Monday, May 25, 2026
Homeताजा खबरSSC CGL Vacancy 2026: 1.5 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, जानें...

SSC CGL Vacancy 2026: 1.5 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, जानें Apply Process

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Staff Selection Commission यानी SSC ने Combined Graduate Level Examination (CGL) 2026 के तहत 12,256 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 23 जून तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता

SSC CGL 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के अनुसार अतिरिक्त योग्यता भी मांगी जा सकती है।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

महिलाओं, SC, ST, PwBD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

आयु सीमा

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट

OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट

सैलरी

SSC CGL के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा HRA, DA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक गुजरना होगा।

टियर-1 परीक्षा

टियर-2 परीक्षा

फिजिकल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)

मेडिकल टेस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन

SSC CGL 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

सबसे पहले SSC Official Website पर जाएं।

होमपेज पर SSC CGL 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो One Time Registration पूरा करें।

जरूरी जानकारी भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद फीस जमा करें।

आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SSC CGL परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र