रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में इंटर्नशिप करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। डीआरडीओ के अंतर्गत कार्यरत साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG) ने वर्ष 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के तहत इंजीनियरिंग और साइंस के अंतिम वर्ष के छात्रों को देश के प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्थान में काम करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।
क्या है DRDO SAG Internship 2026?
साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG), डीआरडीओ की एक प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशाला है, जो साइबर सुरक्षा, सूचना सुरक्षा और उन्नत तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करती है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को रक्षा अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करने और अनुभवी वैज्ञानिकों के साथ सीखने का अवसर मिलेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
संगठन : डीआरडीओ – साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG)
मंत्रालय : रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
इंटर्नशिप प्रकार : पेड इंटर्नशिप
कुल सीटें : 40
स्थान : सिविल लाइंस, दिल्ली
अवधि : 6 महीने
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जून 2026
इंटर्नशिप प्रारंभ : 1 जुलाई 2026
स्टाइपेंड : 30,000 रुपये
आवेदन माध्यम : ईमेल
आवेदन ईमेल : saghr.sag@gov.in
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार किसी AICTE या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित फुल टाइम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
स्नातक (UG) उम्मीदवारों के लिए:
B.E./B.Tech के चौथे वर्ष (7वें या 8वें सेमेस्टर) में अध्ययनरत होना चाहिए।
स्नातकोत्तर (PG) उम्मीदवारों के लिए:
M.E./M.Tech के दूसरे वर्ष में अध्ययनरत हों।
M.Sc के दूसरे वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
न्यूनतम अंक की शर्त
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी सेमेस्टर में बैक पेपर या फेल होने वाले छात्र आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
इन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन
कंप्यूटर साइंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
साइबर सिक्योरिटी
इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (EIE)
फिजिक्स (M.Sc.)
गणित (M.Sc.)
सांख्यिकी (M.Sc.)
NOC होगा अनिवार्य
उम्मीदवारों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (HOD) अथवा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना होगा। इस प्रमाण पत्र में स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि संस्थान ने छात्र को इंटर्नशिप के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।
कैसे होगा चयन?
डीआरडीओ SAG इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके CGPA और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन राउंड भी आयोजित किया जा सकता है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप का लाभ उठा सकते हैं।
![]()

