लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : एनसीसी निदेशालय (उत्तर प्रदेश) द्वारा जन भवन, लखनऊ में एक गरिमामय अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी)–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया।
आरडीसी–2026 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रतिनिधित्व
उत्तर प्रदेश के 11 एनसीसी ग्रुपों से चयनित 127 एनसीसी कैडेटों ने कर्नल अमिताभ कुमार, कंटिंजेंट कमांडर के नेतृत्व में आरडीसी–2026 में प्रतिभाग किया। इन कैडेटों ने अनुशासन, नेतृत्व, समन्वय और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के उच्च मानक स्थापित करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।
अपर महानिदेशक एनसीसी ने कैडेटों की सराहना की
इस अवसर पर मेजर जनरल गौरव गौतम, वीएसएम, अपर महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय (उत्तर प्रदेश) ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने आरडीसी–2026 में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए निदेशालय के अंतर्गत संचालित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने किया मेधावी कैडेटों को सम्मानित
समारोह की मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, आनंदीबेन पटेल रहीं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान किए तथा उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना की सराहना की।
आरडीसी–2026: उत्तर प्रदेश के पदक विजेता
🥇 स्वर्ण पदक विजेता
-
एसयूओ अजीत कुमार सिंह – 92 यूपी बटालियन एनसीसी, वाराणसी ‘ए’
-
एसयूओ दिया नेहरा – 8 यूपी बटालियन एनसीसी, अलीगढ़
-
एसयूओ महक – 30 यूपी बटालियन एनसीसी, बरेली
-
यूओ रूबी – 36 यूपी बटालियन एनसीसी, गाजियाबाद
-
एल/कॉर्पोरल सूरज वर्मा – 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ
-
कैडेट शिवम तिवारी – 1 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, प्रयागराज
🥈 रजत पदक विजेता
-
एसयूओ यश चंद्रा – 8 यूपी बटालियन एनसीसी, अलीगढ़
-
यूओ माधव – 24 यूपी बटालियन एनसीसी, बरेली
-
सार्जेंट आरव सक्सेना – 37 यूपी बटालियन एनसीसी, गाजियाबाद
-
कैडेट सार्जेंट चंद्रमौली उपाध्याय – 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, वाराणसी ‘बी’
-
कैडेट अक्षिता सिंह – 71 यूपी बटालियन एनसीसी, मेरठ
-
एसयूओ इशिका यादव – 5 यूपी बटालियन एनसीसी, आगरा
एनसीसी ग्रुप गाजियाबाद को इंटर-ग्रुप बैनर
उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए एनसीसी ग्रुप गाजियाबाद को इंटर-ग्रुप कंपीटिशन बैनर प्रदान किया गया। यह बैनर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह द्वारा प्राप्त किया गया।
युवा आपदा मित्र योजना के तहत कैडेटों को विशेष सम्मान
आरडीसी–2026 के दौरान युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश के एनसीसी कैडेटों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ के लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेष राय के मार्गदर्शन में इन कैडेटों का चयन राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों को योजना पर ब्रीफिंग देने के लिए किया गया। यह चयन उनकी आपदा-तैयारी, नेतृत्व क्षमता और आपदा-प्रतिरोधी भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई समारोह की शोभा
समारोह के दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन समूह फोटो सत्र और हाई-टी के साथ हुआ।
![]()

