लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : विकास खंड गोसाईगंज के अंतर्गत ग्राम कुतुबपुर मजरा हसनापुर में आज 7 फरवरी 2026 को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर विधिवत भूमिपूजन एवं लेआउट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान के साथ शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेमलता, प्रधान प्रतिनिधि राज बहादुर, पूर्व प्रधान सालिक राम महुरा, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह, सहायक अध्यापिका अनुराधा, जेई ब्रजेश, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण से गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बाल विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और इसे गांव के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
![]()

