साल 1984 में बसंत पंचमी के विसर्जन के दौरान हुई एक दर्दनाक नाव दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा 8 फरवरी को हुआ था, जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया था। उन सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में मकबूल गंज में एक शहीदी स्थल का निर्माण किया गया था।
आज शहीदी स्थल पर मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मृतकों को भावभीनी याद किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जवाहर गुलयानी, नारायण मिश्रा, महेश कश्यप, दिलीप शर्मा, ब्रह्म शंकर गुप्ता और ब्रजेश सिंह शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हादसे को याद करते हुए दिवंगतों को नमन किया और ऐसी घटनाओं से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया।
![]()

