Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरियल रूट्स एकेडमी का 20वां वार्षिकोत्सव कल्याणपुर में धूमधाम से संपन्न

रियल रूट्स एकेडमी का 20वां वार्षिकोत्सव कल्याणपुर में धूमधाम से संपन्न

कल्याणपुर स्थित आईआईएसई ऑडिटोरियम में रविवार को रियल रूट्स एकेडमी का 20वां वार्षिकोत्सव भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर सीएमडी, आईएसई फिरदौस सिद्दीकी और अतुल करण यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘पेड़ बचाओ’ विषय पर आधारित नाटिका, राधा-कृष्ण नृत्य तथा महाभारत पर आधारित लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन प्रस्तुतियों में समृद्धि तिवारी, अद्वैत, वैराज, वान्या, रक्षिता, वामिका, तुषार, शाम्भवी समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने शानदार अभिनय और नृत्य से खूब तालियाँ बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू मिश्रा ने संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के निदेशक एस. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि 20 वर्षों की सतत मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप आज रियल रूट्स एकेडमी के छात्र शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र