Tuesday, May 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: गणेशगंज व्यापार मंडल का Holi Celebration, गुलाल-परफ्यूम और ढोल-नगाड़ों के साथ...

लखनऊ: गणेशगंज व्यापार मंडल का Holi Celebration, गुलाल-परफ्यूम और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया उत्सव

लखनऊ। होली के पावन अवसर पर गणेशगंज लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को खुशबूदार गुलाल और परफ्यूम लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गीतों की धुन पर उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। स्वादिष्ट व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए गए थे, वहीं केसरिया ठंडाई की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी व्यापारियों ने आनंद लिया।

गणेशगंज लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री बलराम मौर्य और कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह में के.सी. पांडेय, सुशील गुप्ता, मनोज केसरवानी, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, नरेश मोतियानी, शैलेंद्र मौर्य, दीपक लौंगगानी, मन्नू बदलानी समेत कई व्यापारी शामिल हुए।

सिटी प्लाजा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की धुन पर व्यापारियों ने भांगड़ा करते हुए होली का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अध्यक्ष अशोक मोतियानी और महामंत्री बलराम मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी को पुराने मतभेद भुलाकर एकता और सहयोग का संदेश देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गणेशगंज के व्यापारी पिछले कई वर्षों से मिलकर इस तरह का होली मिलन समारोह आयोजित करते आ रहे हैं, जिससे व्यापारियों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र