Wednesday, July 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन: लगातार हत्याओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

लखनऊ में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन: लगातार हत्याओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ हाई कोर्ट गेट नंबर 6 पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच के गेट नंबर 6 पर बड़ी संख्या में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो अधिवक्ता समुदाय पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार हैं। उन्होंने मांग की कि सभी लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए।

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो यह आंदोलन जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये अधिवक्ता रहे उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अंकित कुमार यादव, विशाल सिंह, अखिलेशा नंद पांडे, संदीप कुमार यादव, जी.ओ.पी. तिवारी, उमेश प्रताप यादव, अंशुमान पांडे, अमित सिंह भदौरिया, विजय बहादुर यादव, हिमांशु पाठक, प्रकाश वर्मा, जयविंद यादव, पिंकी वर्मा, विष्णु देव यादव, कुशाग्र सिंह, सौरभ राय, अंकुर यादव, विनीत चौरसिया, राजीव गुप्ता, सुशील यादव, अंकित सिंह, रामकृपाल यादव, कुलदीप दुबे, सद्दाम खान, पंकज राय, सऊद खान, युवराज सिंह, अनीशा द्विवेदी, अनिल मिश्रा, आनंद गिरि, देवकीनंदन पांडे, गणेश नाथ मिश्रा, श्याम बहादुर सिंह, ऋषि पांडे, मोहित बजाज, अजीत सिंह चौहान, शुभांगी द्विवेदी, संजय मिश्रा और नीरज त्रिपाठी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र