Sunday, June 28, 2026
Homeअपराधजिम मालिक की 10 गोलियां मारकर हत्या! Lawrence Bishnoi Gang ने ली...

जिम मालिक की 10 गोलियां मारकर हत्या! Lawrence Bishnoi Gang ने ली जिम्मेदारी, Salman Khan के करीबियों को भी धमकी

हरियाणा के हांसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक जिम मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 5 सेकंड के भीतर करीब 10 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे हांसी के फव्वारा चौक के पास जिम संचालक कपिल युवाओं को एक्सरसाइज करवा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने दो बदमाश मोटरसाइकिल पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से कपिल के सिर और पीठ को निशाना बनाया। गोली लगते ही कपिल जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फायरिंग के दौरान पास में मौजूद शिखा नाम की एक महिला भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसे गोली के छर्रे लगे, जिसके बाद उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां कैद होने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और सीआईए की टीम को भी जांच में लगाया गया है।

इस हत्याकांड के बाद एक कथित ऑडियो मैसेज वायरल हुआ, जिसने पूरे मामले को और भी चर्चाओं में ला दिया। वायरल ऑडियो में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले हरि बॉक्सर ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

कथित ऑडियो में कहा गया कि जिम मालिक कपिल की हत्या गैंग ने की है और इसके लिए हरि बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमन संधू और विक्रम कधाल ने जिम्मेदारी ली है। ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि कपिल कुछ पुराने विवादों और फायरिंग की घटनाओं में कथित रूप से शामिल लोगों का समर्थन कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें पहले भी चेतावनी दी गई थी।

ऑडियो में आगे यह भी दावा किया गया कि गैंग ने कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए भी जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वायरल ऑडियो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबियों का भी जिक्र किया गया और उन्हें धमकी देने की बात सामने आई। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, हमलावरों की पहचान और वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र