Sanjay Dutt अपनी नई सस्पेंस-एक्शन फिल्म Aakhri Sawal के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें संजय दत्त एक बड़े प्रश्न चिन्ह के अंदर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आग और डार्क थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो फिल्म के रहस्य और सस्पेंस से भरपूर होने का संकेत देता है।
फिल्म के पोस्टर पर एक टैगलाइन भी लिखी है — “वह सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया।” इस लाइन ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
इस फिल्म को निखिल नंदा, धनराज नाथवानी और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। संजय दत्त के साथ फिल्म में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा नजर आएंगे।
यह सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
![]()

