बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी में हैं।
वॉइस ओवर: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट इसी साल 5 जुलाई को शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद सादगीपूर्ण होगा, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और अब अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने की तैयारी कर रहे हैं।
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और मुंबई में अपना खुद का हेयर सैलून संचालित करती हैं। आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी को सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने पेश किया था। इसके बाद दोनों को कई पारिवारिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया।
अगर आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की थी, जिनसे उनका बेटा आजाद राव खान है।
साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे संबंध बने हुए हैं और वे कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं।
फिलहाल आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में इस खबर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
![]()

