Tuesday, May 26, 2026
Homeताजा खबरAditya Dhar की Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 1400 करोड़ कमाई पर...

Aditya Dhar की Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 1400 करोड़ कमाई पर Bollywood की खामोशी क्यों?

Aditya Dhar की Dhurandhar 2 की ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड की खामोशी, साउथ के दिग्गज कर रहे हैं हिंदी फिल्म का जयघोष

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि यह कमाई बिना चीन के बाजार के हुई है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

लेकिन फिल्म की इस बड़ी सफलता के बीच एक सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर बॉलीवुड अपने ही घर की इस सबसे बड़ी जीत पर खामोश क्यों है। जहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने अभी तक फिल्म पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की, वहीं मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग को शानदार बताया। इसके अलावा कमल हासन, राम चरण, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और नागार्जुन जैसे बड़े सितारों ने भी फिल्म की सराहना की है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार दक्षिण भारत के पांच राज्यों में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

वहीं बॉलीवुड की बात करें तो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों ने अब तक फिल्म पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि करण जौहर, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट ने फिल्म की तारीफ की है।

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने इंडस्ट्री की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एकता होनी चाहिए और किसी भी बड़ी सफलता का जश्न मिलकर मनाना चाहिए।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस खामोशी के पीछे वैचारिक मतभेद, प्रतिस्पर्धा और इंडस्ट्री के बदलते समीकरण जैसे कारण हो सकते हैं। कई लोग इसे बॉलीवुड में असुरक्षा की भावना से भी जोड़कर देख रहे हैं।

फिलहाल इतना जरूर है कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अब सिनेमा कंटेंट के दम पर चलता है, न कि सिर्फ स्टार पावर पर।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र