अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
लिखित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
लोकल लैंग्वेज टेस्ट
लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।
परीक्षा में शामिल विषय
सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
रीजनिंग एबिलिटी
कंप्यूटर ज्ञान
अंग्रेजी भाषा
सबसे खास बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने का शानदार अवसर है। यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं तो बिना देरी किए आवेदन अवश्य करें।
![]()

