Friday, November 20, 2026
Homeताजा खबरसोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5,200 रुपये सस्ता हुआ सोना; चांदी...

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5,200 रुपये सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.58 लाख पर पहुंची

सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है! सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट आई है, जिसने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। आखिर अचानक क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के भाव और क्या आने वाले दिनों में कीमतें और नीचे जा सकती हैं? आप देख रहे हैं निष्पक्ष रिपोर्टर।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 5,200 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई। इस गिरावट के बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव 1,34,500 रुपये था। पिछले नौ कारोबारी सत्रों में सोना कुल 17,600 रुपये यानी करीब 12 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी 4,000 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस साल जनवरी में चांदी 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। लेकिन अब उस स्तर से इसकी कीमत में करीब 61 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

आखिर इस गिरावट की वजह क्या है? बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, सरकारी बॉन्ड पर बढ़ता प्रतिफल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया है। इसके अलावा भारतीय रुपये की मजबूती ने भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को नीचे लाने में भूमिका निभाई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी लगातार कमजोर हो रहे हैं। शुक्रवार को हाजिर सोना 3.04 प्रतिशत गिरकर 3,515.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी चार प्रतिशत से अधिक टूटकर 41.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

कीमतों में गिरावट से शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वाले परिवारों को कुछ राहत जरूर मिल सकती है। हालांकि, बाजार में मांग अभी भी कमजोर बनी हुई है। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति बैठक पर टिकी है, क्योंकि ब्याज दरों से जुड़े फैसले आगे सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र