सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर एक अजीबोगरीब अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। 66 साल की उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने सामने आकर इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।कैसे शुरू हुई अफवाह?दरअसल हाल ही में नीना गुप्ता हैदराबाद में अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। इस समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।इन तस्वीरों को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस के पेट पर ‘बेबी बंप’ नजर आ रहा है। देखते ही देखते यह चर्चा इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगी और कई लोग यह सवाल करने लगे कि क्या सच में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं।नीना गुप्ता ने दिया करारा जवाबइन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।उन्होंने कहा,“कोई ‘बधाई हो’ नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उस इवेंट में मेरी साड़ी का कपड़ा काफी मोटा था, जिसकी वजह से मैं थोड़ी मोटी दिख रही थी।”एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इन अफवाहों से परेशानी नहीं हुई बल्कि यह सब उन्हें थोड़ा मजेदार लगा।उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि“इस उम्र में मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही चर्चा मुझे अच्छी लग रही है। इससे लगता है कि एक देश के तौर पर हम आगे बढ़ रहे हैं।”निजी जिंदगी हमेशा रही चर्चा मेंनीना गुप्ता हमेशा अपनी निजी जिंदगी और फैसलों को लेकर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं।1980 के दशक में उनका नाम वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ जुड़ा था। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को एक सिंगल मदर के तौर पर पाला, जो उस समय काफी चर्चा में रहा था।बाद में साल 2008 में उन्होंने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।आज भी नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज, अभिनय और सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

![]()

