रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी-1 परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।
वॉइस ओवर: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। लंबे समय से उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी का इंतजार कर रहे थे। अब अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आरआरबी द्वारा जारी एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजी जा रही है। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक कर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करके परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप:
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “RRB NTPC UG Exam City Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
परीक्षा शहर की जानकारी चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्टों में कराई जाएगी। गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-तिहाई (1/3) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आधिकारिक अपडेट पर भी नियमित रूप से नजर रखें।
![]()

