स्मार्टफोन बाजार में कैमरा क्वालिटी को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Samsung अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Samsung Galaxy S27 Ultra में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल लॉन्च होने वाले Galaxy S27 Ultra में प्राइमरी कैमरा सेंसर को अपग्रेड कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों से सैमसंग अपने अल्ट्रा मॉडल्स में 200MP कैमरा तो दे रही है, लेकिन प्राइमरी सेंसर का साइज लगभग समान ही रहा है। हालांकि ऑप्टिक्स और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग में सुधार किया गया है, लेकिन यूजर्स लंबे समय से बड़े सेंसर की मांग कर रहे हैं।
चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, सैमसंग एक नए 1/1.12 इंच सेंसर पर काम कर रही है, जिसे ISOCELL HPA नाम दिया गया है। यह 200 मेगापिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आ सकता है और LOFIC टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इससे बेहतर डायनामिक रेंज और लो-लाइट फोटोग्राफी में सुधार देखने को मिल सकता है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस सेंसर के मॉडिफाइड वर्जन को HP6 नाम दिया जा सकता है, जिसे कंपनी अपने फ्लैगशिप लाइनअप में इस्तेमाल करेगी।
हालांकि Galaxy S27 Ultra की लॉन्चिंग में अभी समय है, लेकिन इन लीक्स को टेक इंडस्ट्री में काफी विश्वसनीय माना जा रहा है। बढ़ते ग्लोबल कंपटीशन को देखते हुए सैमसंग के लिए कैमरा अपग्रेड बेहद अहम माना जा रहा है।
![]()

