बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने फनी अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने चीट डे का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समोसे को ‘त्रिमुखी फल’ बताती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।दरअसल, शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर काफी सख्त रूटीन फॉलो करती हैं और अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। लेकिन कभी-कभी वह अपना चीट डे मनाती हैं और अपने पसंदीदा खाने का आनंद लेती हैं। इसी चीट डे पर उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया, जिसमें वह समोसे, चटनी और जलेबी के साथ मजेदार अंदाज में नजर आ रही हैं।वीडियो के बैकग्राउंड में एक मजाकिया आवाज सुनाई देती है, जिसमें समोसे को ‘त्रिमुखी फल’ बताया जाता है। आवाज में कहा जाता है कि यह फल पूरे साल मिलता है और इसे दिन में कभी भी खाया जा सकता है। इसे खाने वाले को तीनों लोकों में सुख मिलता है और खिलाने वाले को तीनों लोकों में जीत मिलती है। साथ ही समोसे को इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी और जलेबी के साथ खाने की भी बात कही गई है।शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा, “जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक मैं कहूंगी – एक और खालू?” उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही KD – The Devil फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Sanjay Dutt भी दिखाई देंगे।

![]()

