Wednesday, May 13, 2026
Homeताजा खबरचांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, वायदा बाजार में 3.59 लाख रुपये किलो...

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, वायदा बाजार में 3.59 लाख रुपये किलो पहुंची कीमत, सोना भी ऊंचाई पर

पिछले हफ्ते चांदी ने तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो 46,937 रुपये यानी 16.3 प्रतिशत बढ़कर पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। सोना के वायदा भाव में तेजी जारी रही और इसके फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,783 रुपये यानी 2.42 प्रतिशत चढ़कर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

पिछले सप्ताह सोने की कीमत में 13,520 रुपये यानी 9.5 प्रतिशत का उछाल आया था। विश्लेषकों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव और नीतिगत अनिश्चितताओं से वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है।

मंगलवार को निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से रुख किया, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया और वे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और व्यापार से जुड़ी चिंताओं, खासकर आयात शुल्क बढ़ाने की धमकियों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है। इसके कारण निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना कि एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 पर भी निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि आयात शुल्क और वित्तीय उपायों में बदलाव से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।

कलंत्री ने कहा कि राजकोषीय अनुशासन और नीतिगत विश्वसनीयता पर बढ़ती चिंताओं ने संप्रभु बॉन्ड और मुद्राओं में विश्वास को कम कर दिया है, जिससे सोने और चांदी जैसी संपत्तियों में बदलाव आया है।

डिस्क्लेमर: लाइव सत्यकाम ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र