होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वाद का भी जश्न होता है। Holi 2026 पर अगर आप मेहमानों के लिए झटपट बनने वाले और स्वादिष्ट स्नैक्स की तलाश में हैं, तो यहां दी गई Easy Recipes आपकी मदद करेंगी। ये सिंगल-बाइट स्नैक्स कम समय में तैयार हो जाते हैं और पार्टी का मजा दोगुना कर देते हैं।
1. क्रिस्पी चीज कॉर्न बॉल
उबले आलू मैश करें, उसमें कद्दूकस किया हुआ चीज या पनीर मिलाएं। मसाले, नमक और थोड़ा कॉर्नफ्लोर डालकर मिश्रण तैयार करें। छोटी बॉल बनाकर ब्रेड क्रम्ब्स में कोट करें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी ये स्नैक बच्चों को बेहद पसंद आएगा।
2. मसाला पनीर टिक्का
दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस मिलाकर मैरिनेशन तैयार करें। पनीर के टुकड़ों को 2-3 घंटे मेरिनेट करें और ओवन या तंदूर में सुनहरा होने तक पकाएं। होली पार्टी के लिए यह परफेक्ट हाई-प्रोटीन स्नैक है।
3. मिनी समोसा
छोटे आकार के समोसे मेहमानों को सर्व करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। आलू या पनीर की स्टफिंग से इन्हें तैयार किया जा सकता है। ये जल्दी बनते हैं और प्लेट में बेहद आकर्षक लगते हैं।
4. बाइट साइज कबाब
उबले काले चने, सोयाबीन या छोले को मैश करें। मसाले मिलाकर छोटी टिक्की बनाएं और तवे पर सेक लें या ओवन में बेक करें। इन्हें टूथपिक में लगाकर सर्व करें – खाने में आसान और हेल्दी।
5. गोभी कचमूर फ्राई
फूलगोभी को बेसन के घोल में डुबोकर तलें। हल्का क्रश कर दोबारा फ्राई करें ताकि एक्स्ट्रा क्रंच मिले। हरी चटनी के साथ परोसें।
6. दही पुचका
पुचका में दही, आलू या चने, और मीठी-खट्टी चटनी भरें। यह सिंगल-बाइट स्नैक होली की भीड़ में आसानी से सर्व किया जा सकता है।
7. इंस्टेंट चीज स्नैक्स
नमकीन बिस्किट पर चीज स्लाइस रखें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी स्नैक तैयार।
![]()

