हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप लुक परफेक्ट और आकर्षक दिखे। मेकअप में सबसे अहम भूमिका लिपस्टिक निभाती है, क्योंकि सही लिपस्टिक शेड चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन अक्सर लड़कियां इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि उनकी इंडियन स्किन टोन पर कौन-सा लिपस्टिक शेड सबसे अच्छा लगेगा। फेयर, व्हीटिश या डस्की स्किन टोन के लिए सही रंग चुनना कई बार मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी ऐसी ही परेशानी का सामना करती हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे यूनिवर्सल लिपस्टिक शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जो लगभग हर इंडियन स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये शेड्स ऑफिस, पार्टी, कॉलेज और डेली वियर हर मौके पर आपके लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बना सकते हैं। खास बात यह है कि ये सभी लिपस्टिक आसानी से Amazon India पर उपलब्ध हैं।
HYUE Lipstick Shades
आजकल HYUE Beauty की लिपस्टिक काफी ट्रेंड में हैं। यह लिपस्टिक लॉन्ग-लास्टिंग होने के साथ-साथ बेहद हल्की और हाइड्रेटिंग फॉर्मूला के साथ आती है। इसके हाई-पिगमेंटेड शेड्स एक ही स्वाइप में गहरा रंग देते हैं। अगर आपको लंबे समय तक टिकने वाली और वाटरप्रूफ लिपस्टिक चाहिए, तो HYUE के न्यूड, रोज पिंक और ब्राउन टोन शेड्स इंडियन स्किन पर शानदार लग सकते हैं।
LoveChild Masaba Lipstick
LoveChild by Masaba की लिपस्टिक भी इन दिनों काफी लोकप्रिय है। यह हाई-पिगमेंटेड लक्स मैट फिनिश देती है और करीब 8 घंटे तक होंठों पर टिकी रहती है। इसकी खासियत यह है कि यह स्मज-प्रूफ, क्रैक-फ्री और क्रीज-फ्री फॉर्मूला के साथ आती है। डस्की और व्हीटिश स्किन टोन के लिए इसके ब्रिक रेड, बेरी और वार्म न्यूड शेड्स बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
MARS Creamy Matte Lipstick
अगर आप ऑफिस या किसी पार्टी के लिए एलिगेंट और क्लासी लुक चाहती हैं, तो MARS Cosmetics की Creamy Matte Lipstick एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह लिपस्टिक होंठों को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ सॉफ्ट और क्रीमी टेक्सचर देती है। इसके पीच न्यूड, चॉकलेट ब्राउन और मॉव शेड्स इंडियन स्किन टोन पर काफी अच्छे लगते हैं।
Maybelline Creamy Matte Lipstick
Maybelline New York India की Creamy Matte Lipstick हमेशा से महिलाओं की पसंदीदा रही है। यह लगभग 12 घंटे तक टिकती है और मैट फिनिश के साथ होंठों को सॉफ्ट बनाए रखती है। इसमें मौजूद शिया बटर होंठों को पोषण देता है। अगर आपको हल्के और ट्रेंडी शेड्स पसंद हैं, तो पिंक न्यूड, रोजवुड और टोफी ब्राउन जैसे शेड्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
Indian Skin Tone के लिए कौन-से Shades हैं बेस्ट?
व्हीटिश स्किन: रोज पिंक, पीच न्यूड, कारमेल ब्राउन
फेयर स्किन: बेबी पिंक, चेरी रेड, मॉव
डस्की स्किन: ब्राउन न्यूड, कॉफी, बेरी रेड
सही लिपस्टिक शेड न केवल आपके चेहरे का ग्लो बढ़ाता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। इसलिए हमेशा अपनी स्किन अंडरटोन और मौके के हिसाब से लिपस्टिक चुनें। आजकल मैट और क्रीमी मैट शेड्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो हर लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाते हैं।
![]()

