Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्युत भर्ती नियमों में बदलाव पर भड़के प्रतियोगी छात्र, PET व्यवस्था खत्म...

विद्युत भर्ती नियमों में बदलाव पर भड़के प्रतियोगी छात्र, PET व्यवस्था खत्म करने की उठी मांग

लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा आयोजित प्रादेशिक साप्ताहिक वेबिनार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बेरोजगार प्रतियोगी छात्र शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने पावर कॉरपोरेशन की भर्ती प्रक्रिया में हाल ही में किए गए बदलावों पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे युवाओं के भविष्य के लिए नुकसानदेह बताया।

वेबिनार में छात्रों का कहना था कि अवर अभियंता (JE), तकनीशियन ग्रेड-2 (TG-2), सहायक अभियंता (AE) समेत पावर कॉरपोरेशन की सभी भर्तियां समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। छात्रों ने मांग की कि पूर्व की भांति सभी परीक्षाएं केवल विद्युत सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित कराई जाएं।

प्रतियोगी छात्रों ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को सेवा विनियमों में किए गए संशोधन के बाद PET स्कोर के आधार पर सीमित अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर देने का प्रावधान किया गया है। इससे बड़ी संख्या में वर्षों से तैयारी कर रहे युवा परीक्षा प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

छात्रों ने इस नई PET आधारित व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने और सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की मांग उठाई।
वेबिनार में शामिल कुछ उपभोक्ताओं ने भी विद्युत से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान के लिए उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से तुरंत संवाद किया।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को माननीय ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष को भी इस पूरे विषय से अवगत करा दिया गया है।

परिषद की ओर से यह भी बताया गया कि बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं, ऐसे में इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लिया जाना जनहित में आवश्यक है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र