OpenAI का नया Power Move, 852 अरब डॉलर Valuation के साथ बनी दुनिया की टॉप AI कंपनी
टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। AI कंपनी OpenAI ने अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश दौर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके बाद कंपनी का मूल्यांकन लगभग 852 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस निवेश दौर में करीब 122 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई है। इस बड़े निवेश के बाद कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान AI कंपनियों में शामिल हो गई है। यह निवेश ऐसे समय में आया है जब कंपनी तेजी से अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है, जिसमें महंगे कंप्यूटिंग संसाधन, डेटा सेंटर का विस्तार और विशेषज्ञ कर्मचारियों की नियुक्ति शामिल है।
बताया जा रहा है कि इस निवेश में कई बड़े वैश्विक निवेशकों ने भाग लिया है, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है। कंपनी ने भविष्य के बड़े निवेश के लिए अपनी क्रेडिट सुविधा का भी विस्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की आय और यूजर्स की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर करोड़ों सक्रिय यूजर्स जुड़े हुए हैं और सब्सक्रिप्शन आधारित सेवाएं कंपनी की आय का बड़ा स्रोत बनती जा रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी अब खुद को एक बड़े AI प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना चाहती है, जहां यूजर्स को एक ही जगह पर कई AI सेवाएं मिल सकें। कंपनी के नए AI मॉडल और तकनीक का इस्तेमाल शिक्षा, हेल्थ, बिजनेस और टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्रों में किया जा रहा है।
माना जा रहा है कि यह बड़ा निवेश केवल विस्तार के लिए नहीं बल्कि भविष्य में कंपनी के शेयर बाजार में उतरने यानी IPO की तैयारी का भी हिस्सा हो सकता है। आने वाले समय में AI बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।
![]()

