मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिंगापुर में Teo Chee Hean, चेयरमैन, Temasek Holdings, तथा उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए वैश्विक निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश को एक विश्वसनीय और आकर्षक गंतव्य बताया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने दीर्घकालिक साझेदारी और सतत विकास आधारित निवेश मॉडल पर भी विचार-विमर्श किया।
यह बैठक उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
![]()

