Sunday, November 29, 2026
Homeअपराधप्रेम प्रसंग के शक में 17 साल की बेटी की बेरहमी से...

प्रेम प्रसंग के शक में 17 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या, मां और भाई गिरफ्तार; राजगीर महोत्सव घुमाने के बहाने ले गए थे

बिहार के नालंदा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के शक में 17 वर्षीय युवती की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां और भाई को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान पावापुरी थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी अंजली मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अंजली के प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार के लोग नाराज थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसकी मां निर्मला देवी और भाई नवीन कुमार ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, मां और भाई अंजली को राजगीर महोत्सव घुमाने के बहाने घर से लेकर निकले थे। इसके बाद उसे राजगीर थाना क्षेत्र के मटिहानी खंदा में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस हमले में अंजली की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की आपातकालीन 112 टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रही मृतका की मां निर्मला देवी और भाई नवीन कुमार को पुलिस ने तत्काल पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में एक अन्य युवक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक नाबालिग लड़की की इस तरह हत्या किए जाने से इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र