Friday, September 4, 2026
HomeखेलMithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, बनीं सबसे ज्यादा International Runs...

Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, बनीं सबसे ज्यादा International Runs बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

दुबई में हांगकांग के खिलाफ खेली गई स्मृति मंधाना की तूफानी पारी ने भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। मंधाना ने 124 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ दिग्गज मिताली राज का सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ स्मृति मंधाना अब तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

मंधाना ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने 303वें अंतरराष्ट्रीय पारी में हासिल किया। हांगकांग के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उनकी नजरें मिताली राज के 10,868 अंतरराष्ट्रीय रनों के आंकड़े पर थीं। शानदार बल्लेबाजी करते हुए मंधाना ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

मंधाना ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि मैच में बल्ले से भी जमकर धमाल मचाया। उन्होंने महज 64 गेंदों में 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी के दौरान चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। आखिरी ओवर में रन आउट होने से पहले मंधाना भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुकी थीं। उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मंधाना की यह पारी उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां शतक भी रही। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के 17 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में अकेले पहले स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट भी 17 शतकों के साथ उनके बेहद करीब हैं, जबकि वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज के नाम 15 शतक दर्ज हैं।

इस मुकाबले के दौरान मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली पारियों की संख्या अब 93 हो गई है। इस मामले में उन्होंने मिताली राज की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 93-93 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी स्मृति मंधाना का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फॉर्मेट में वह 37 बार 50 या उससे ज्यादा रन बना चुकी हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 33 ऐसी पारियों के साथ उनके पीछे हैं। यानी छोटे फॉर्मेट में भी मंधाना की निरंतरता उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावी बल्लेबाजों में शामिल करती है।

हांगकांग के खिलाफ खेली गई 124 रनों की पारी महिला एशिया कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू के नाम था, जिन्होंने 2024 में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 119 रन बनाए थे। मंधाना ने इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया।

इसके अलावा 124 रन की पारी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई। मंधाना महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज भी बन गई हैं। लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही मंधाना का यह प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

मंधाना इससे पहले महज 280 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाली महिला क्रिकेट की सबसे तेज बल्लेबाज भी बनी थीं। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार बेहतर होते आंकड़े यह दिखाते हैं कि वह भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी बल्लेबाजी ताकतों में से एक बन चुकी हैं।

अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में स्मृति मंधाना 10,880 रनों के साथ सबसे ऊपर हैं। उनके बाद मिताली राज 10,868, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 10,740, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर 10,007 रनों के साथ मौजूद हैं। मंधाना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है, बल्कि विश्व क्रिकेट में उनकी विरासत को भी और मजबूत कर दिया है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र