Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयकर विभाग, लखनऊ में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आयकर विभाग, लखनऊ में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयकर विभाग, लखनऊ के विभागीय परिसर में राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा एम. अग्रवाल, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है। यह दिवस प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने, कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को ईमानदारी, पारदर्शिता, दक्षता तथा जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने करदाताओं को बेहतर, सरल और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को निरंतर मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

समारोह के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित, सुशासन, करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे समारोह के दौरान परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र