Pedicure at Home: अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती का ध्यान रखते हैं, लेकिन हाथ और पैरों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। पैरों में टैनिंग, गंदगी और फटी एड़ियां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। ऐसे में आप घर पर ही पार्लर जैसा पेडिक्योर करके अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं और अनचाही टैनिंग से छुटकारा पा सकती हैं।
अगर आप पार्लर में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके पेडिक्योर कर सकती हैं।
घर पर पेडिक्योर करने का तरीका
सबसे पहले एक टब में हल्का गर्म पानी लें। अगर पैरों में नेल पेंट लगी है तो उसे रिमूवर से साफ कर लें। अब गुनगुने पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा, शैंपू, नमक, नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसमें पैरों को 20–30 मिनट तक डुबोकर रखें।
इसके बाद पैरों को हल्के हाथों से स्क्रब करें और एड़ी, तलवे और नाखूनों की अच्छी तरह सफाई करें। फिर साफ पानी से पैरों को धोकर तौलिये से पोंछ लें।
अब पैरों पर कोई मॉइश्चराइजर, फुट क्रीम या तेल लगाकर मसाज करें। अंत में नाखूनों को शेप दें और अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगा लें। ऐसा करने से आपके पैर मुलायम, साफ और खूबसूरत दिखने लगेंगे।
अगर आप हर 15 दिन में एक बार घर पर पेडिक्योर करती हैं, तो आपके पैर हमेशा साफ और सुंदर बने रहेंगे।
![]()

