Monday, April 27, 2026
Homeताजा खबरSEBI की हरी झंडी: Eastman, Milestone और Bonblock लाएंगी IPO, निवेशकों के...

SEBI की हरी झंडी: Eastman, Milestone और Bonblock लाएंगी IPO, निवेशकों के लिए बड़ा मौका

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने तीन कंपनियों को प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में ईस्टमैन ऑटो एंड पावर, माइलस्टोन गियर्स और बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज शामिल हैं, जो मिलकर 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, इन कंपनियों ने अक्टूबर से दिसंबर के बीच सेबी के पास अपने ड्राफ्ट दस्तावेज जमा किए थे। सेबी ने चार से पांच मार्च के बीच अपनी टिप्पणियां जारी कर दी हैं, जिसका मतलब है कि कंपनियों को अब आईपीओ लाने की मंजूरी मिल चुकी है।

मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, इन तीनों कंपनियों का आईपीओ अलग-अलग सेक्टरों से जुड़ा है, जिससे निवेशकों को ऊर्जा, ऑटो कंपोनेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लगभग 1,800 से 2,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। यह आईपीओ नए शेयर जारी करने और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण होगा।

वहीं माइलस्टोन गियर्स लगभग 1,100 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 300 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे।

इसके अलावा बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज, जो कृत्रिम मेधा (AI) क्षेत्र से जुड़ी कंपनी है, लगभग 230 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही कंपनी के प्रवर्तक बॉनब्लॉक इंक तीन करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश भी करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन आईपीओ के जरिए निवेशकों को नए सेक्टरों में निवेश का अवसर मिलेगा और शेयर बाजार में नई कंपनियों की एंट्री से बाजार में गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र