Saturday, August 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसूचना निदेशालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सूचना निदेशक विशाल...

सूचना निदेशालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सूचना निदेशक विशाल सिंह ने फहराया तिरंगा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना निदेशालय में शनिवार को देशभक्ति और उल्लास से भरे वातावरण में राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा तिरंगा ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने सूचना निदेशालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान रखते हुए सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

सूचना निदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में सरकारी सेवकों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्यों के माध्यम से जनहित और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय महत्व और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए गए। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र