चार बार के विश्व चैंपियन Max Verstappen के भविष्य को लेकर फॉर्मूला वन जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा संकेत दिया है, जिससे फैंस और विशेषज्ञों के बीच अटकलें शुरू हो गई हैं।
जापान ग्रां प्री में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वर्स्टापेन ने कहा कि वह अपने भविष्य के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं। Japanese Grand Prix के दौरान Suzuka Circuit पर उन्होंने 11वें स्थान से शुरुआत की और आठवें स्थान पर रेस खत्म की, जो उनके स्तर के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन नहीं माना जा रहा।
रेस के दौरान एक समय उनकी कार की बैटरी लगभग खत्म हो गई थी, जिसके बाद फ्रांसीसी ड्राइवर Pierre Gasly ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। इस दौरान वर्स्टापेन का रिएक्शन भी चर्चा में रहा।
बताया जा रहा है कि मौजूदा सीजन के नियमों और इंजन से जुड़े मुद्दों को लेकर वर्स्टापेन पहले से ही असंतुष्ट हैं। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण Bahrain Grand Prix और Saudi Arabian Grand Prix रद्द होने से खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक मिला है। माना जा रहा है कि इसी ब्रेक के दौरान वर्स्टापेन अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
वर्स्टापेन ने साफ कहा कि जिंदगी सिर्फ Formula One तक सीमित नहीं है और आगे कई विकल्प मौजूद हैं। उनके इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर परिस्थितियां उनके मुताबिक नहीं रहीं तो वह इस खेल से ब्रेक ले सकते हैं या कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
फिलहाल फैंस को उनके अंतिम फैसले का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि अगर वर्स्टापेन कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो इसका असर पूरे फॉर्मूला वन पर पड़ेगा।
![]()

