Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सक्रिय हुई समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव...

Lucknow: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सक्रिय हुई समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव से अरविंद यादव की अहम मुलाकात

Akhilesh Yadav से आज Lucknow स्थित उनके आवास पर Arvind Yadav (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ) ने अपने साथियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तृत रणनीतिक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विशेष रूप से Gadarpur विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अरविंद यादव ने क्षेत्र के सभी बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की अद्यतन सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपते हुए बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अखिलेश यादव ने गदरपुर विधानसभा को प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार की जाए और अधिक से अधिक युवाओं व समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने अरविंद यादव को गदरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी और क्षेत्र में सक्रिय रहकर काम करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अरविंद यादव ने बंगाली समाज की समस्याओं और सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित पुस्तक “छिन्न मूल” भेंट की, जिसके माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। इस पर अखिलेश यादव ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विशेष बल दिया।

प्रतिनिधिमंडल में ललित मोहन भट्ट (जिला अध्यक्ष, चम्पावत), अतुल शर्मा (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी यूथ), दीपक कुमार और राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र