सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने भारत कला भवन में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के अंतर्गत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण
सहायक क्यूरेटर (ग्रुप B) – 2 पद
कलाकार (ग्रुप B) – 1 पद
सहायक फोटोग्राफर (ग्रुप C) – 1 पद
जूनियर ड्राफ्ट्समैन/ड्रॉअर (ग्रुप C) – 1 पद
गैलरी परिचारक (ग्रुप C) – 5 पद
शैक्षणिक योग्यता
सहायक क्यूरेटर:
संग्रहालय विज्ञान, विरासत प्रबंधन या संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
कलाकार:
ललित कला में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु 35 वर्ष।
सहायक फोटोग्राफर:
संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा तथा कम से कम एक वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
जूनियर ड्राफ्ट्समैन/ड्रॉअर:
12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अधिकतम आयु 32 वर्ष।
गैलरी परिचारक:
12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। संग्रहालय या संबंधित संस्थान में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।
आवेदन कैसे करें?
BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
Recruitment & Assessment Cell (RAC) पोर्टल पर नया पंजीकरण करें।
लॉगिन करके संबंधित पद का आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
![]()

