Saturday, March 28, 2026
HomeमनोरंजनJanhvi Kapoor ने छोड़ी Karan Johar की Talent Agency, बोले – साथ...

Janhvi Kapoor ने छोड़ी Karan Johar की Talent Agency, बोले – साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor द्वारा Karan Johar की टैलेंट एजेंसी छोड़ने की खबर के बाद अब करण जौहर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को फिल्म इंडस्ट्री का ‘पासिंग द पार्सल’ खेल बताया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि इंडस्ट्री में कई टैलेंट ऐसे होते हैं जो कुछ समय तक किसी एजेंसी के साथ काम करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और इससे उनके रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी एजेंसी छोड़कर आगे बढ़ गए हैं, उनके लिए उनके मन में कोई गिला-शिकवा नहीं है।करण जौहर ने यह भी साफ कहा कि अगर कोई उनकी एजेंसी छोड़ देता है, तो भी वह उसके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी कई कलाकार एजेंसी छोड़ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उनके साथ फिल्मों में काम किया है।जान्हवी कपूर ने करण जौहर के साथ कई फिल्मों में काम किया है और Dharma Productions की फिल्मों से ही उनके करियर को बड़ी पहचान मिली थी। अब टैलेंट एजेंसी से अलग होने के बाद भी दोनों के प्रोफेशनल रिश्ते सामान्य बने रहने की उम्मीद है।अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिससे साफ है कि एजेंसी छोड़ने के बाद भी उनके करियर की रफ्तार बनी हुई है।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र