Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी का दिखा बाल प्रेम, बच्चों से...

गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी का दिखा बाल प्रेम, बच्चों से पूछा- स्कूल जाते हो या नहीं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath इन दिनों गोरखपुर दौरे पर हैं। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग ही भावुक और स्नेहभरा अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने एक महिला के साथ आए दो मासूम बच्चों से बातचीत की और उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट दी।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक महिला अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची थी। महिला के साथ उसके दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम जाग उठा। उन्होंने बड़े स्नेह से बच्चों से पूछा, “स्कूल जाते हो? पढ़ाई किया करो। तुम दोनों में बड़ा कौन है?” इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले, “देखो छोटा वाला तुमसे लंबा दिख रहा है।”

मुख्यमंत्री की यह आत्मीयता देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। इसके बाद सीएम योगी ने दोनों बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार देखकर बच्चों की मां भावुक हो गईं और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इसके साथ ही वे लगातार जनता दर्शन कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

बुधवार को आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इनमें घरेलू विवाद, जमीन संबंधी मामले, स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक सहायता और प्रताड़ना जैसी शिकायतें शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जनता दर्शन की यह परंपरा नई नहीं है। मुख्यमंत्री बनने से पहले जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे, तब से ही वे नियमित रूप से लोगों की समस्याएं सुनते आ रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने इस परंपरा को जारी रखा है। जब भी वे गोरखपुर में रहते हैं, जनता दर्शन कार्यक्रम के जरिए लोगों से मुलाकात करते हैं और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित करते हैं।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह और सहज व्यवहार अक्सर देखने को मिलता है। इससे पहले भी कई मौकों पर वे बच्चों को दुलारते, उनसे बातचीत करते और उन्हें उपहार देते नजर आ चुके हैं। इस बार भी उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Loading

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र